मुंबई, 20 मई (भाषा) अभिनेता रणदीप हुड्डा एक नई फिल्म 'ऑपरेशन खुकरी' में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं, जो भारतीय सेना के एक साहसी शांति मिशन पर आधारित है।
यह फिल्म वर्ष 2000 में घटित एक वास्तविक घटना को दर्शाती है, जब 233 भारतीय सैनिकों को सिएरा लियोन में विद्रोहियों ने बंधक बना लिया था। इस स्थिति से निपटने के लिए एक जोखिम भरा अभियान शुरू किया गया था।
फिल्म में हुड्डा मेजर जनरल राज पाल पुनिया का किरदार निभाएंगे, जो उस समय 14वीं मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री के युवा कंपनी कमांडर थे। उन्होंने जंगल में कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने सैनिकों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हुड्डा ने इस फिल्म के बारे में कहा कि यह हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक होगी।
उन्होंने एक बयान में कहा, 'ऑपरेशन खुकरी' एक ऐसी कहानी है जिसने मुझे गहराई से छुआ है। यह केवल युद्ध और महिमा की कहानी नहीं है, बल्कि बलिदान, भाईचारे और असाधारण साहस की कहानी है, जो कठिनाइयों के बावजूद सामने आई।
You may also like
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों को बताया डॉक्टर के जैसा, कहा - आतंक की बीमारी कर दी ठीक...
क्या चंदन का टीका बच्चों के लिए है जादुई उपाय? जानें इसके फायदे!
शेयर बाजार में रोज कमाएं मुनाफा – बस इन 5 ट्रिक्स को जान लीजिए!
इस देश में घूमने का बस इतना सा है खर्च
बेटे-दामाद संग मिलकर होमगार्ड जवान ने किया कत्ल, फिर लाश 6 टुकड़ों में काटी; तीनों अरेस्ट